उत्तराखंड: CM तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट का विस्तार, 11 मंत्रियों ने ली शपथ

Updated : Mar 12, 2021 20:30
|
Editorji News Desk

उत्तराखंड के नए नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई. इनमें चार नए और सात पुराने मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. शपथ लेने वाले मंत्रियों में सबसे पहले रहे सतपाल महाराज, इसके बाद बंशीधर भगत और हरक सिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली. इनके अलावा बिशन सिंह चौपाल, यशपाल आर्या, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, धन सिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद को भी मंत्री बनाया गया है. बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्‍तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत को उत्‍तराखंड का 10वां मुख्‍यमंत्री बनाया गया है. 

Cabinetcabinet ministerUttrakhandcabinet expandedGovernorharak singh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'