उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार (Yogi government) ने राज्य में 2 खेलों को गोद (Adopted 2 sports) लेगी जिनका अगले 10 सालों तक वित्त पोषण किया जाएगा. इसमें एक कुश्ती है और दूसरा कोई अन्य खेल होगा. इसके अलावा लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी (Wrestling academy in Lucknow) की भी स्थापना की जाएगी. UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार राज्य के हर गांव में एक खेल मैदान के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है. मेरठ में राज्य सरकार मेजर ध्यानचंद (Dhyan Chand Sports University) के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी.
बता दें गुरुवार को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया.
यह भी पढ़ें: Pakistan Stadium: पाकिस्तान के स्टेडियम में उगाई जा रही सब्जियां, शोएब अख्तर ने जताई हैरानी