Dengue and viral fever in Firozabad: फिरोजाबाद जिले में डेंगू और वायरल बुखार से हो रही मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. फिरोजाबाद में डेंगू जैसे बुखार से 10 दिनों में करीब 53 लोगों की मौत (53 people died in 10 days) हो गई है और 186 अस्पताल में भर्ती हैं. इसमें करीब 45 बच्चे हैं. वहीं कासगंज जिले में दो लोगों की मौत और 50 से अधिक के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है. फिरोजाबाद जनपद में डेंगू एवं अन्य प्रकार के बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Maharashtra Landslide: औरंगाबाद में हाईवे पर भारी बारिश से हुआ भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी वायरल बुखार से प्रभावित इलाकों में डेरा डाल दिया है. निजी और सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. खबर है कि जिले के कई अस्पतालों में बिस्तर की भी कमी हो रही है.