करीब 8 महीनों से बंद उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज सोमवार को खुल गए. कोरोना काल के बीच गाइडलाइंस के साथ ये शिक्षण संस्थान खोले गए हैं. पिछले हफ्ते ही सरकार ने इस बाबत दिशानिर्देश जारी किए थे. यूपी उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका गर्ग ने सभी जिला मजिस्ट्रेट और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भेजे अपने आदेश में कहा था कि कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू हों और इस तरह से लगें कि कैंपस में भीड़ इकट्ठी ना हो. सोमवार को पहले दिन कॉलेजों में कम ही छात्र नजर आए