कांजीवरम साड़ी और माथे पर बड़ी गोल बिंदी को अपनी पहचान बनाने वालीं पॉप क्वीन ऊषा उत्थुप रविवार को 73 साल की हो गई हैं. ऊषा सिर्फ हिंदी और इंग्लिश ही नहीं बल्कि गुजराती, मराठी, कोंकणी, डोगरी, सिंधी जैसी 16 भारतीय भाषाओं में गाना गाना जानती हैं. इतना ही नहीं वो स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन और रूसी भाषा में भी गाने गा चुकी हैं. पर क्या आप जानते हैं कि इस बेहतरीन सिंगर को पहला ब्रेक कैसे मिला?
दरअसल ऊषा ने अपने करियर की शुरुआत होटलों में गाना गाकर की थी. ऐसी ही एक पार्टी में शशि कपूर की नजर ऊषा पर पड़ी. और वो उनकी आवाज़ के दीवाने हो गए. शशि ने तब ऊषा को फिल्मों में गाना गाने का ऑफर दिया. और ऐसे ही 'हरे रामा हरे कृष्णा' गाने से ऊषा उत्थुप ने फिल्मों में अपना डेब्यू किया.