भारत में फैले कोरोना संकट पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का बयान, कहा- हम भारत के साथ

Updated : May 08, 2021 00:17
|
Editorji News Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद अब उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने भी कोरोना संकट से घिरे भारत को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. कमला हैरिस ने कहा कि महामारी की शुरुआत में, जब हमारे अस्पताल के बेड कम पड़ने लगे तब भारत ने सहायता भेजी थी. आज, हम भारत को उसकी जरूरत के समय में मदद करने के लिए खड़े हैं. कमला हैरिस ने बताया कि पहले से ही हमने भारत को रिफिल करने योग्य ऑक्सीजन सिलेंडर दिए हैं. हमने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिए हैं. इसके साथ ही अमेरिका ने भारत को N95 मास्क भी दिए हैं, साथ ही कोविड रोगियों के इलाज के लिए रेमडेसिवीर की खुराक भी दी है. कमला ने कहा कि हम आगे भी और ज्यादा मदद करने के लिए तैयार हैं.

 

oxygenKamala HarrisremdesivirIndiaCOVID-19USAindia coronavirus updatesAmerica

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?