US Troops Disable Chopper & Aircrafts: अफगानिस्तान छोड़ते हुए अमेरिकी सेना ने काबुल एयरपोर्ट पर रह गए अपने सभी विमानों, बख्तरबंद गाड़ियों और हेलिकॉप्टरों को बेकार कर दिया है ताकि तालिबान उनका इस्तेमाल ना कर सके. अमेरिकी जनरल केनेथ मैकेंज़ी ने बताया है कि हमने 73 एयरक्राफ्ट, 70 बख्तरबंद गाड़ियों और 27 हम्वी वाहनों को निष्क्रिय किया है.
यही नहीं अमेरिकी सेना ने जाने से पहले काबुल एयरपोर्ट पर हाईटेक रॉकेट डिफेंस सिस्टम को भी निष्क्रिय कर दिया है. आपको बता दें कि इसी सी-रैम सिस्टम से US आर्मी ने सोमवार को IS के एक रॉकेट हमले को नाकाम किया था.
ये भी पढ़ें: Afghanistan से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर भड़के ट्रंप, कहा- ये फैसला बाइडेन के कमजोर दिमाग का नतीजा