यूएस ओपन फाइनल में सेरेना विलियम्स का मुकाबला कनाडा की 19 साल की बियांका एंड्रेस्कू से होगा. 7 बार की चैंपियन रही सेरेना का जहां ये 10वां यूएस ओपन फाइनल होगा वहीं बियांका के लिए ये पहला मौका होगा. सेमीफाइनल में 8वीं सीड सेरेना ने वर्ल्ड नंबर 5 एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया तो वहीं बियांक एंड्रेस्कू... बेलिंडा बेनसिच की चुनौती से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी बनी है.