सेरेना विलियम्स के सामने यूएस ओपन के पहले दौर में मारिया शारापोवा की बड़ी चुनौती थी. ये मुकाबला बड़ा था लिहाजा सुर्खियों में भी था. लेकिन, इसका अंजाम एकतरफा रहा. सेरेना ने शारापोवा को सीधे सेटो में बड़ी आसानी से 6-1, 6-1 से हराते हुए ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में जगह बनाई.