अमेरिका और यूरोपियन यूनियन, रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं. ये प्रतिबंध रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को जहर देने, हिरासत में लेने और कैद करने के लिए लगाए जाएंगे. वैसे जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार अमेरिका, रूस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है. इससे पहले नवेलनी को जहर देने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ एक्शन लेने से मना कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सरकार ने नवेलनी को प्रतिबंधित केमिकल जहर दिया था जो कि इंटरनेशनल केमिकल कनवेंशन का उल्लंघन है. खबर है अमेरिका इस मुद्दे पर कानूनी रास्ता भी अपना सकता है.