उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का म्यूजिक एल्बम 'डूब गए' (Doob Gaye) खूब धमाल मचा रहा है. इस म्यूजिक एल्बम को लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है. अपनी इसी खुशी को जाहिर करते हुए उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने गुरु के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वो गाना हिट होने के लिए लोगों का आभार जताते नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा- '90 मिलियन से भी ज्यादा प्यार मिला है. 'डूब गए' को ब्लॉकबस्टर हिट बनाने के लिए अप सभी का बहुत शुक्रिया.'