एक्टिंग से ज्यादा अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (URVASHI RAUTELA) एक अवॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हैं. ये है 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' (Stree Shakti National Award). महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के राजभवन में उन्हें और महिलाओं के साथ ये सम्मान दिया. सोशल मीडिया पर उर्वशी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
इवेंट का वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा - 'मैं फिल्म फ्रैटरनिटी से यह सम्मान हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति होने के चलते सम्मानित महसूस कर रही हूं। स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित होते हुए..., ये सच में एक गौरवपूर्ण पल है। मेरा देश, मेरा शहर.. राज भवन और स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होते हुए।'