Uttar Pradesh के 24 जिले बाढ़ की चपेट में, CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण और अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated : Aug 11, 2021 23:33
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों के 600 से ज्यादा गांव बाढ़ (Flood) की चपेट में आ गए हैं. इसी के तहत राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण (aerial survey) किया. राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्यनाथ ने जालौन और हमीरपुर के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक की और बचाव कार्य समेत दूसरे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिले के सबसे ज्यादा 75 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, वहीं बांदा के 71 तो इटावा और जालौन के 67-67 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है.

ये भी पढ़े: UP: बाढ़ से बनारस बेहाल...घाटों से लेकर घरों तक घुसा पानी, राहत-बचाव कार्य जारी

दरअसल, भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़ने के कारण यूपी में कई नदियां उफान पर है, जिसकी वजह से सैकड़ों गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हुए हैं. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा, यमुना, शारदा, बेतवा और क्वानो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. करीब 110 गांवों का दूसरे इलाकों से संपर्क कट गया है.

राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, प्रदेश में कुल 940 राहत शिविरों लगाए गए है. बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए कुल 1463 नाव का इस्तेमाल किया जा रहा है. राज्य में बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए 1125 चौकियां और मेडिकल हेल्प के लिए कुल 504 मेडिकल टीमें गठित की गई हैं.

 

Flood victimsUPFLOODYogi Adityanath

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या