UP Rain: उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश से हालात खराब, लखनऊ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Updated : Sep 18, 2021 12:54
|
Editorji News Desk

UP के तकरीबन 30 जिलों लगातार बारिश से आम जन जीवन प्रभावित है. वहीं बारिश ने शहरों के विकास की भी पोल खोल दी है. कहीं सड़कों पर कमर तक पानी जम गया तो कहीं लोगों के घरों में पानी भर गया है. भारी बारिश की वजह से फसल को भी नुकसान हो रहा है.

उधर राजधानी लखनऊ में हालात ऐसे हो गए कि पुलिस की ओर से घर में ही रहने की एडवाइजरी जारी कर दी गई. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 130 मीली मीटर, हरदोई में 120 मीली मीटर और कानपुर में 100 सेंटी मीटर की बारिश हो चुकी है. 

हालात ये हैं कि लखनऊ नगर निगम जिस पर पानी निकालने जिम्मा है, उसके कार्यलय में भी पानी भर गया है. वहीं लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार है. खेत में लगी धान और सब्जियों की फसल को भी तेज हवाओं ने खूब नुकसान पहुंचाया है. आपको बता दें कि लखनऊ सहित वाराणसी, गोरखपुर और बाराबंकी में भी गुरुवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है.

Heavy rainKanpurUttar PradeshLucknow

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या