UP: हजारों शवों को अपने दामन में दफन ना कर सकी गंगा! किनारों पर लाशों का अंबार

Updated : May 15, 2021 22:03
|
Editorji News Desk

देशभर में कोरोना महामारी ने ऐसा कहर ढाया कि श्मशान से लेकर गंगा के घाटों तक शवों के अंबार लग गए. उत्तर प्रदेश से ऐसी ही खबरें आ रही हैं, जहां, प्रशासन का दावा है कि सब ठीक है पर राज्य में गंगा किनारे बसे जिलों से आ रही खबरों ने बता दिया कि सब कुछ ठीक नहीं है. अब ये शव आंकड़े छिपाने के लिए बहाए गए हों या फिर अंतिम संस्कार ना कर पाने की स्थिति में पर... इतने शवों को जब अपने दामन में दफन करने की नौबत आई तो मानों मां गंगा भी रो पड़ी और जलस्तर ऐसा बढ़ा कि शवों का अंबार किनारे पर आ गया. यूपी में गंगा किनारे 27 जिलों से दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 1140 किलोमीटर में 2 हजार से ज्यादा शव मिले हैं. इनमें कानपुर, कन्नौज, उन्नाव समेत कुछ जिलों की हालत बदतर है. कहीं शवों को कुत्ते नोंचते नजर आए, तो कही शवों पर चील-कौवे बैठे दिखे. अब आनन-फानन में शवों को ढकने के काम हो रहा है, ताकि कोई देख ना सके. यहां जानें गंगा किनारे किन जिलों में मिली कितनी लाशें.....

कहां कितने शव दफन मिले?

- कन्नौज के महादेवी गंगा घाट के पास 350 से ज्यादा शव दफन मिले

- कानपुर के शेरेश्चवर घाट के पास आधे घंटे की दूरी में 400 लाशें दफन

- उन्नाव में रेत में दो जगहों पर 900 से ज्यादा शव दफन मिले

- फतेहपुर में भी गंगा किनारे करीब 20 शव मिले

- गाजीपुर में 280 और बलिया में 15 शव मिल चुकी हैं

- प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर में मिले 50 शव

 

Uttar PradeshGangadead bodyCovid deathCorona

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?