Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने यूपी सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है. वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं.
दरअसल ये बातें राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से चलाए गए डिजिटल कैंपेन के दौरान कही.