UP Free Wi-Fi: युवा वोटरों को रिझा रही योगी सरकार, 17 शहरों में देगी फ्री वाई फाई की सुविधा

Updated : Jul 21, 2021 22:28
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेशवासियों को जल्द ही योगी (Yogi Adityanath) सरकार फ्री वाईफाई की सौगात देने जा रही है. योगी सरकार ने 17 नगर निगम वाले शहरों में 217 स्थानों को चिह्नित कर लिया है. इस बाबत नगरीय निकाय इस सुविधा के लिए इंटरनेट (Internet) कंपनियों से करार करेंगे साथ ही इंटरनेट की स्पीड का विशेष ध्यान रखा जाएगा. निकायो को आदेश दिया गया है कि सुविधा देने की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी.

प्रदेश के जिन शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा दी जाएगी उनमें लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा और फिरोजाबाद शामिल हैं. मालूम हो कि कुछ शहरों में पहले से ही फ्री वाईफाई की सुविधा दी जा रही है और उनमें जो भी दिक्कत है उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं. बता दें कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और प्रदेश सरकार का ये कदम युवा वोटरों को रिझाने के इरादे से ही उठाया गया लगता है

UPYogi AdityanathWifi

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या