Many districts of Uttar Pradesh affected by floods: उत्तर प्रदेश का अच्छा खासा इलाका बाढ़ और बारिश से बेहाल है. इनमें बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महारागंज और गोरखपुर जैसे जिले शामिल हैं. हालात का जायजा लेने के लिए खुद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi aerial survey) दौरे पर हैं. CM योगी ने सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच और गोरखपुर जिले में बाढ़ का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया. राहत शिविरों (Flood relief camp) में जाकर प्रभावितों से मिले, तो वहीं सहजनवा के भुआ शहीद गांव में वह NDRF के लाइफ बोट से पहुंचे. मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में जुटे अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ में फंसे मानव जीवन के साथ पशुओं को बचाने के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़े जाने के निर्देश भी दिये.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को हर कीमत पर बचाने में जुटी राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर सरकारी अमला लगा दिया है. राहत और बचाव कार्य को तेजी से चलाकर जल्द स्थितियां को सुधारने का लक्ष्य रखा गया है.