Priyanka Gandhi होंगी कांग्रेस की प्रचार अभ‍ियान का चेहरा, पुनिया बोले- सिर्फ कांग्रेस और BJP में मुकाबला

Updated : Oct 17, 2021 23:52
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. रविवार को पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख पी. एल. पुनिया ने (PL Punia) ऐलान क‍िया क‍ि प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का चेहरा होंगी. उन्‍होंने कहा क‍ि प्र‍ियंका अभी राज्य में सबसे लोकप्रिय राजनीतिक शख्सियत हैं. PTI को दिए एक इंटरव्‍यू में पुनिया ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनावों में सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है क्योंकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों पिछड़ गए हैं, और वे अब मुकाबले में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सभी मुद्दों पर सच के लिए लड़ी हैं और जब लखीमपुर खीरी की घटना हुई तो वह तुरंत पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए रवाना हो गईं और उन्हें सीतापुर में हिरासत में लिया गया लेकिन वह न्याय के लिए अड़ी रहीं

बता दें कि पुनिया को उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कांग्रेस की अहम 20 सदस्यीय चुनाव प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: कुलगाम में 2 प्रवासी मज़दूरों की हत्या, सेना कैंपों में लाए जाएंगे 'बाहरी'

Congresspriyanka gandhi vadraUP Assembly Polls 2022UP elections 2022Priyanka Gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?