उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल होनेवाले विधान सभा चुनाव (assembly elections) को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई. सवाल उठने लगे हैं कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ही सीएम का चेहरा (face of CM) होंगे या पार्टी में किसी और नाम की चर्चा है. इसी बीच राज्य कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राज्य में सीएम का चेहरा कौन होगा ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. मौर्य के मुताबिक, साल 2022 के लिए सीएम फेस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हो सकते हैं और कोई नया चेहरा भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि कि कुछ भी हो सकता है. विधायक दल की बैठक में भी मुख्यमंत्री के नाम की मुहर लग सकती है. साल 2017 में भी केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम फेस दिया और इस बार भी वो ही तय करेंगे.
इसके अलावा उन्होंने दूसरी पार्टियों से नेताओं को बीजेपी आने का खुला न्यौता देते हुए कहा, ऐसे नेताओं का पार्टी में स्वागत है.