UP Election 2022: अखिलेश पर 'मुलायम' हुए शिवपाल, मान लिया अपना 'नेताजी'

Updated : Dec 22, 2021 22:36
|
Editorji News Desk

UP Election 2022: यूपी की सत्ता में वापसी के लिए अपनों को मनाने की जद्दोजहद कर रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की राह अब आसान होती नजर आ रही है. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने अखिलेश का नेतृत्व स्वीकार करने की बात कही है. यूपी रोडवेज एंप्लॉयीज यूनियन के एक कार्यक्रम में शिवपाल ने कहा कि. उनके भतीजे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव परिपक्व होकर नये नेता जी बन गए हैं. उन्होंने कहा कि, वो इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि, अब सपा के नए नेताजी अखिलेश यादव ही हैं.

हालांकि शिवपाल ने इस दौरान अपना बड़प्पन भी जताया. वो बोले कि, अखिलेश को कभी उन्होने ही राजनीति की ट्रेनिंग दी लेकिन आज अखिलेश परफेक्ट हो गए हैं. अब मैं चाहता हूं कि अखिलेश एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें. शिवपाल बोले कि अब हमारे दिल भी मिल गए हैं औऱ दोनों के बीच की दूरी भी घट गई हैं.

ये भी पढ़ें: UP Election 2022: यूपी में अगले 10 दिनों में अमित शाह के होंगे 7 दौरे, 21 जनसभा और 3 रोड शो 

Mulayam Singh YadavUP Election 2022akhilesh YadavShivpal Yadav

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?