कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने यूपी चुनाव में गठबंधन को लेकर बड़ा संकेत दिया है. यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि हम खुले विचारों वाले हैं. चुनाव के लिए अन्य दलों के साथ गठबंधन से इनकार नहीं किया जा सकता. कांग्रेस क्लोज माइंडेड नहीं है. समय आने पर हालात देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.
प्रियंका ने कहा कि अभी वो ये नहीं कह सकतीं कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी या फिर गठबंधन करेगी, लेकिन कोई भी गठबंधन पार्टी के हितों की कीमत पर नहीं होगा.
बता दें कि प्रियंका गांधी तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की जमीन मजबूत करने में जुटी हैं.