उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) में शहरों के बाद अब गांवों में भी कोरोना आफत बनकर टूट रहा है. न्यूज चैनल आजतक(aajtak) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा(agra) के दो गावों में 20 दिनों के अंदर हुई 64 मौतों (64 deaths) ने जिले में हड़कंप मचा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक सभी को पहले बुखार आया, फिर सांस लेने में दिक्कत हुई और मौत हो गई. इस मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आया तो, करीब 100 लोगों की जांच की गई तो उनमें भी 27 लोग पॉजिटिव निकले. इन सभी पॉजिटिव लोगों को कुरगवां के प्राथमिक स्कूल में बने आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. हालांकि परेशानी ये है कि इस आईसोलेशन सेंटर में तमाम सुविधाओं की भयंकर कमी है. जिससे और मौतों की आंशका बढ़ गई है. जाहिर जब लोगों को बड़े शहरों में ही इलाज नहीं मिल पा रहा है तो ये नई स्थिति बेहद खतरनाक है.