यूपी के अलीगढ़ में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (Cop saves man from drowning) ने डूबते हुए एक शख्स को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी. जांबाज़ इंस्पेक्टर के इस शानदार काम का (Man jumps into canal) वीडियो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि सब इंस्पेक्टर एक हाथ से नदी किनारे आ रहा है तो दूसरे हाथ से उसने डूब रहे शख्स को पकड़ा हुआ है.
दरअसल ये सब कुछ ही मिनटों में हो गया. आशीष नदी किनारे खड़े थे कि तभी उन्होंने एक युवक के नदी में गिरने की आवाज सुनी. इसके बाद इंस्पेक्टर ने खुद की जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी. अब उनकी इस दिलेरी की हर जगह तारीफ हो रही है