UP Board Result: 10वीं-12वीं बोर्ड की मार्किंग स्कीम को CM योगी ने दी मंजूरी, जुलाई में आएगा रिजल्ट

Updated : Jun 20, 2021 18:07
|
Editorji News Desk

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Board Result) में भी अब 10वीं-12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को प्रमोट (marking scheme) करने के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट को सीएम योगी ने मंजूरी दे दी है. उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Deputy Chief Minister Dinesh Sharma )ने इस बाबत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुल 29 कैटेगरी के अलग अलग फॉर्मूला तय हुए हैं, जिसके तहत रिजल्‍ट बनने हैं. उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्‍ट बनाने के लिए हाई स्कूल के नंबरों को 50 प्रतिशत, कक्षा 11 के नंबरों को 40 प्रतिशत और 12वीं के के प्री बोर्ड के नंबरों को 10 प्रतिशत मार्क्स वेटेज देते हुए मार्कशीट बनाई जाएगी. वहीं हाई स्कूल के रिजल्‍ट के लिए कक्षा 9वीं के नंबरों का 50 प्रतिशत और 10वीं की मिडटर्म परीक्षा के नंबरों का 50 प्रतिशत वेटेज लेकर मार्कशीट तैयार की जाएगी.

साथ ही कहा गया कि जो भी छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बाद में परीक्षा देकर अपने नंबर सुधार सकेंगे. मार्कशीट जुलाई में रिलीज की जाएंगी और इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी. छात्रों को हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल पाए, इसके लिए 24 जून को सभी कुलपतियों के साथ वर्चुअल मीटिंग होगी जिसमें सरकार की तरफ से उन्हें निर्देश दिए जाएंगे.

ResultsUP Board Examcm yogiDinesh Sharma

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या