UP Assembly Elections: संजय निषाद ने की डिप्टी सीएम पद का चेहरा बनाए जाने की मांग

Updated : Jun 23, 2021 16:07
|
ANI

अगले साल होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) से पहले भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी (Nishad Party) ने बड़ी मांग की है. पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद (President Sanjay Nishad) ने खुद को डिप्टी सीएम पद का दावेदार घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) से मुलाकात के बाद संजय ने इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की 18 फीसदी आबादी वाला ये समुदाय 160 विधानसभाओं में फैला है.

लिहाजा, निषाद पार्टी ने भाजपा से विधानसभा में 160 सीटें देने को कहा है. साथ ही डिप्टी सीएम का चेहरा बनाने से भाजपा को फायदा मिलने की भी बात कही. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार में भी उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही है. संजय निषाद ने कहा कि अगर वो हमें खुश नहीं रखेंगे तो वो भी खुश नहीं रह पाएंगे. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में निषाद पार्टी का एक विधायक है.

sanjay nishadup election

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'