यूपी के बलरामपुर (Balrampur, UP) में कोरोना पीड़ित शख्स के शव को नदी में फेंकने (Covid Patients body Dumped in River) वाला उसका अपना भतीजा गिरफ्तार हो गया है. दरअसल मानवीय संवेदनाओं को जकझोर देने वाले इस वीडियो के वायरल (Video viral) होते ही बवाल मच गया था. जांच में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने पता लगाया कि शव को पीड़ित के भतीजे ने ही एक साथी के साथ मिलकर नदी में फेंका था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये वीडियो बलरामपुर के राप्ती नदी पर बने सिसई घाट पुल का है, जहां से जिले के सिद्धार्थ नगर निवासी प्रेम नाथ मिश्रा का शव नदी में फेंका गया था. फेंकने वाला उनका भतीजा संजय मिश्रा था. 28 मई कोविड से प्रेम नाथ मिश्रा की मौत हुई थी.