देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी आज से अनलॉक हो रहा है. राज्य के कोविड कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी इलाकों में सुबह 7 बजे से रात रात नौ बजे तक बाजार खुल सकेंगे. इसके अलावा मॉल्स भी सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे...सभी इलाकों में रेस्टोरेंट भी हफ्त में पांच दिन 50% क्षमता के साथ खुलेंगे. मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सेनेटाइजेशन एवं फॉगिंग का अभियान भी चलाया जाएगा. इसके अलावा सभी निजी कंपनियों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना जरूरी होगी. आइए जान लेते हैं UNLOCK को लेकर यूपी सरकार के क्या है नए निर्देश
Header- उत्तर प्रदेश का नया Unlock प्लान
सप्ताह में पांच दिन सभी बाजार, रेस्टोरेंट और मॉल खुलेंगे
सुबह 7 बजे से राज 9 बजे तक छूट, वीकेंड पर रहेगा लॉकडाउन
रेस्टोरेंट के गेट पर इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनेटाइजर रखना होगा
बीच वाली कुर्सियों पर न बैठने के लिए क्रॉस मार्किंग की जाएगी
सिनेमा हॉल, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल व जिम खोलने की अनुमति नहीं
स्कूल व कॉलेज शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे, ऑनलाइन पढ़ाई होगी
जहां एक्टिव केस 500 से ज्यादा होंगे वहां फिर से लॉकडाउन लागू होगा