बेहतरीन Youtuber हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हर महीने कमाते हैं 4 लाख रुपये !

Updated : Sep 17, 2021 08:15
|
Editorji News Desk

अपनी खरी-खरी बातों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि वे एक बेहतरीन यूट्यूबर भी हैं. इसका खुलासा खुद उन्होंने ही इंदौर के एक कार्यक्रम में किया है. गडकरी ने बताया कि वह हर महीने यूट्यूब (Youtube) से लगभग चार लाख रूपये कमा लेते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना काल में लॉकडाउन (lockdown) के दौरान अपने घर में कूकिंग भी सीख ली. गुरुवार को इंदौर के ब्रिलियेन्ट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी ने ये बातें कहीं.

ये भी पढ़ें:  हरियाणा में भी बदलेगा CM चेहरा? दिल्ली में PM मोदी से खट्टर की मुलाकात के बीच चर्चा तेज


केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि कोरोना काल में समय का सदुपयोग करने के लिए उन्होंने घर में तरह-तरह के डिश बनाना सीखा और फिर ऑनलाइन भाषण (online speech) देने लगे. जिससे यूट्यूब पर उनकी कमाई बढ़ी जो अब 4 लाख रुपये हो गई है. इस दौरान उन्होंने अपने विभाग के अच्छे काम का श्रेय अपने अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि अच्छे काम का श्रेय यदि उनके खाते में 25% जाता है तो 75% श्रेय उनके अधिकारियों को जाता है. कार्यक्रम में MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, (Shivraj Singh Chauhan)राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और कई मंत्री मौजूद थे.

Nitin GadkariYoutubeshivraj shingh chauhanYoutube earning

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'