एक फरवरी को पेश होगा बजट, 29 जनवरी से शुरू होगा सत्र!

Updated : Jan 05, 2021 19:31
|
Editorji News Desk

29 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू हो सकता है. सत्र का पहला भाग 29 जनवरी से 15 फरवरी तक और दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चल सकता है. खबरों के मुताबिक, CCPA यानी संसदीय मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने ये सिफारिश की है. मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा. इस दौरान कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा. बता दें कि शीत सत्र नहीं बुलाए जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि केंद्र किसानों के मुद्दे पर चर्चा से बच रही है.

 

निर्मला सीतारमणSessionबजटBudget sessionसरकारparliamentसत्र

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?