एक ओर जहां देश कोरोना संकट (Covid 19) से जूझ रहा है, वहीं यूपी-बिहार (UP-Bihar) के घाटों में अज्ञात शवों ने चिंता बढ़ा दी है. शनिवार को गाजीपुर (Gazipur) में एक बार फिर अज्ञात शव गंगा किनारे दिखाई दिए. तो वहीं, कई शव नदी में तैरते मिले.
शक है कि कोरोना से मरने के बाद लोग शव को जला नहीं रहे है, बल्कि अंतिम संस्कार के नाम पर गंगा में फेंक रहे हैं. एक एक कर दर्जनों शव गंगा घाट में तैरते हुए की तस्वीरें सामने आ रही है.
बता दें कि दोनों राज्य एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए शवों को अपने यहां का न होने का दावा कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों, यूपी के उन्नाव और फिर कानपुर में गंगा किनारे सैंकड़ों की संख्या में शवों को दफनाया गया.