देश पर दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ तो कोरोना महामारी का कमबैक हो रहा है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी (Unemployment) भी महामारी (Epidemic) की तरह बढ़ रही है. सरकारी आंकड़ों के ही मुताबिक देश में मार्च 2021 में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.5% हो गई है. शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर 7.1 फीसदी तो ग्रामीण इलाकों में 6.2 फीसदी है. ये तब है जबकि लॉकडाउन के बाद पूरे देश में कारोबार अनलॉक (Unlock) हो रहे हैं. इसमें भी महिलाओं की बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है. महामारी के बाद, अक्टूबर-नवंबर में महिला बेरोजगारी की दर बढ़कर 54.7 प्रतिशत हो गई और पुरुष बेरोजगारी दर (Male unemployment rate) बढ़कर 23.2 प्रतिशत हो गई. सबसे ज्यादा बेरोजगारों के मामले में हरियाणा, राजस्थान, गोवा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड आगे हैं. आइए जानते हैं देश में पिछले 6 महीने में बेरोजगारी का क्या हाल रहा?