भारत में कोरोना महामारी की रफ्तार को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है. UAE ने कोरोना की खराब होती स्थिति को देखते हुए रविवार से 10 दिनों के लिए भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. यूएई का प्रतिबंध 25 अप्रैल से 4 मई तक लागू रहेगा. गल्फ न्यूज के मुताबिक, पिछले 14 दिनों में भारत से गुजरे नागरिकों को भी UAE में आने की अनुमति नहीं होगी. बता दें अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए भारत से आने वाले यात्रियों पर अगले आदेश तक बैन लगा दिया है.