संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ (UNITED NATION, EUROPEAN UNION) के मानवाधिकार प्रतिनिधियों ने फादर स्टैन स्वामी (Father Stan Swami) की पुलिस हिरासत में मौत को भयानक और त्रासद बताया है. संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार स्पेशल रिपोर्टेयर ने ट्वीट कर कहा कि, भारत से भयानक समाचार है. मानवाधिकार कार्यकर्ता व जेसुइट पादरी फादर स्टैन स्वामी की मौत हिरासत में हुई है, वे 9 महीनों से जेल में थे और उन्हें आतंकवाद के झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया था.
यूरोपीय संघ के मानवाधिकार विशेष प्रतिनिधि एमन गिलमोर ने ट्वीट कर जेसुइट पादरी की मौत पर दुख जताया है. एमन गिलमोर ने कहा कि मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि फादर स्टैन स्वामी का निधन हो गया है. वह पिछले 9 महीने से हिरासत में थे. यूरोपीय संघ बार-बार अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाता रहा है.
ये भी पढ़ें: Father Stan Swamy: पूरी जिंदगी वंचितों के लिए काम करते रहे फादर स्टैन स्वामी