मध्य प्रदेश के उज्जैन (Madhya Pradesh, Ujjain) स्थिति महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में सोमवार को भगदड़ (Stampede) जैसे हालात हो गए. इसकी वजह से कई महिलाएं व बच्चे घायल (Injured) हो गए. सावन की पहली सोमवार के दिन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल के मंदिर में भी दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु (Devotess) पहुंचे, लेकिन जैसे ही मंदिर के कपाट खुले मंदिर में भगवान के दर्शन करने को लेकर भगदड़ मच गई. गनीमत ये रही कि इस भगदड़ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी की जान नहीं गई.
बता दें सावन माह का पहला सोमवार 26 जुलाई को था. इस दिन बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए देशभर के विभिन्न मंदिरों में जुटते हैं.
यह भी पढ़ें: Haridwar: कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, हर की पैड़ी पर पहुंचे भारी मात्रा में श्रद्धालु