करण जौहर(Karan Johar) की फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2)से कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) बाहर हो गए हैं. करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा ने इस बात का आधिकारिक एलान कर दिया कि 'दोस्ताना 2' की दोबारा कास्टिंग होगी. इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
धर्मा प्रोडक्शन ने अपने पोस्ट में लिखा - 'प्रोफेशनल सर्कमस्टेंसेस के चलते, हमने फैसला लिया है कि हम गरिमामय मौन बनाए रखेंगे. हम 'दोस्ताना 2' की कास्टिंग फिर से करेंगे. कृपया ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कीजिए.'
सोशल मीडिया पर कार्तिक को रिप्लेस किए जाने पर अलग अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कार्तिक स्टार किड नहीं है, ऐसे में उसे बिना किसी वजह से बाहर कर दिया गया है. इसके साथ ही कुछ फैन्स कार्तिक को इस पूरे मुद्दे पर अपना पक्ष रखने की भी सलाह दे रहे हैं. वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स कार्तिक की तुलना सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रनौत से कर रहे हैं.