गणतंत्र दिवस पर राजधानी में हुई हिंसा के बाद खुफिया एजेंसियों की सोशल मीडिया पर बारीक नजर है. भड़काऊ पोस्ट करने वाले यूजर्स पर सख्ती बरती जा रही है. इसी कड़ी में ट्विटर ने 500 से ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान कर उनके अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं. यही नहीं, ट्विटर ने सुनिश्चित किया है कि हिंसा फैलाने के लिए उकसाने वाले हैशटैग को ट्रेंड सेक्शन में शामिल नहीं किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, ऐसी फेक न्यूज़ ऑफलाइन भी माहौल को बिगाड़ने का काम करती है.