Twitter ने 1 घंटे के लिए ब्लॉक किया रविशंकर प्रसाद का अकाउंट, थरूर ने कहा..मेरे साथ भी हुआ

Updated : Jun 25, 2021 17:17
|
Editorji News Desk

ट्विटर और सरकार के बीच जारी तनातनी में अब एक और सिलसिला जुड़ गया है. ट्विटर ने अमेरिकी कानून का हवाला देकर केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ही ट्विटर अकाउंट 1 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया. खुद रविशंकर ने इस की जानकारी पहले Koo और फिर ट्विटर पर दी. ट्विटर के इस एक्शन के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए रविशंकर प्रसाद ने बताया कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट के उल्लंघन की इसकी वजह बताया है. हालांकि इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी बताया कि उनके साथ भी ऐसा हुआ था.थरूर ने ट्वीट कर कहा कि  रवि जी, अभी-अभी यह मेरे साथ भी हुआ। साफ तौर पर DMCA अति सक्रिय हो रहा है।' कांग्रेस सांसद ने बताया कि ट्विटर ने उनके एक ट्वीट को डिलीट कर दिया क्योंकि उसके वीडियो में BoneyM का कॉपीराइट वाला गाना 'Rasputin' था. थरूर ने लिखा कि एक प्रक्रिया के बाद अकाउंट अनलॉक हो पाया. हालांकि थरूर ने ये भी कहा कि ट्विटर से इस कार्रवाई के बारे में पूछा जाएगा. थरूर संसद की सूचना और प्रौद्योगिकी स्थाई समिति के अध्यक्ष हैं.

TwitterRAVISHANKAR PRASAD

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'