अमेरिकी चुनाव में एक तरफ जहां डॉनल्ड ट्रंप पिछड़ते दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ट्विटर के साथ उनका तकरार भी और बढ़ गया है. दरअसल ट्रंप लगातार ट्वीट कर वोटों की धांधली की बात कर रहे हैं.लेकिन ट्विटर ने ट्रंप पर कार्रवाई करते हुए उनके कई ट्वीट्स को डिलीट कर दिया है. इसकी सफाई में ट्विटर ने लिखा है कि ''इस ट्वीट में साझा की गई कुछ या सभी सामग्री विवादित हैं और चुनाव या किसी अन्य प्रक्रिया में भाग लेने के तरीके के बारे में भ्रामक हो सकती है.'' इसके पीछे ट्विटर ने अपनी पब्लिक पॉलिसी का हवाला दिया है और कहा है कि वो अखंडता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों को बचाने के लिए प्रयासरत है. ट्विटर और ट्रंप के बीच की ये तकरार पुरानी है और कई बार ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट्स को हटाया है.