Twitter के सीईओ जैक डोर्सी प्लेटफॉर्म पर किए गए अपने सबसे पहले ट्वीट को क्रिप्टोकरंसी के रूप में बेच रहे हैं. ये ट्वीट डोर्सी के अकाउंट से मार्च 2006 में किया गया था. इसमें लिखा था 'जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर' ("just setting up my twttr"). डोर्सी ने अपने पहले ट्वीट को यूनिक डिजिटल सिग्नेचर के तौर पर Valuables by cent नाम की वेबसाइट पर लिस्ट किया है. ये साइट ट्वीट्स को नॉन-फंजिबल टोकन्स (NFTs) की तरह बेचती है, इस असेट की वैल्यू में बदलाव होते रहते हैं. NFT एक तरह का डिजिटल टोकन है और इसे खरीदने वाले इसका अकेला मालिक होता है, यानी ग्राहक इसे फिर से बेच या बांट भी सकता है. डोर्सी ने ट्वीट कर वेबसाइट का लिंक शेयर किया गया है. जैक डोरसी के ट्वीट को खरीदने के लिए अब तक 20 लाख डाॅलर की सबसे बड़ी बोली जस्टिन सन की तरफ से लगाई गई थी. सन डिजिटल TRON के फाउंडर हैं.