आजकल ज़्यादातर लोगो में थायरॉइड की समस्या देखने को मिलने लगी है. थायराइड हमारी बॉडी में पाया जाने वाली एंडोक्राइन गांठ होती है जो हमारे गले में पाए जाने वाले थाइरॉक्सिन हॉर्मोन को बनाने का काम करती है और साथ ही हमारे शरीर की कार्यक्षमता पर भी असर डालती है. अगर आप भी थायरॉइड की समस्या से परेशान है तो हल्दी का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
-हल्दी में करक्यूमिन मेन एलिमेंट होता है और ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जिसके कारण सूजन से परेशान थायरॉइड के मरीज़ों के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. एंटी- बायोटिक, एंटी-वायरल और एंटी बैक्टीरियल गुंडों के कारण हल्दी के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है.
-हाइपर और हाइपो दोनों ही तरह के थायरॉइड में शरीर में फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं जो शरीर को नुक्सान पहुचाते हैं. इसके कारण शरीर के कई हिस्सों की इम्युनिटी भी कमज़ोर हो जाती है. हल्दी के सेवन से इन रेडिकल्स को कंट्रोल करना आसान हो जाता है. हल्दी में मौजूद एंटी - ऑक्सीडेंट इन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार होता है.
-थायरॉइड के कई गंभीर मामलों में मरीज़ की थायरॉइड ग्लैंड में छोटी छोटी गांठे फॉर्म होने की शिकायत हो सकती है. इन गांठों को थायरॉइड नोड्यूल्स कहा जाता है. हल्दी का इस्तेमाल करने से इन गांठों के आकर धीरे धीरे छोटे हो जाते हैं.
-आमतौर पर थायरॉइड के मरीज़ों के लिए हल्दी का इस्तेमाल किसी भी रूप में फायदेमंद ही साबित होता है. सब्ज़ी में हल्दी का तड़का, हल्दी वाले दूध का सेवन या कच्ची हल्दी का सेवन आपको काफी फायदा करेगा.