हल्दी और काली मिर्च एक साथ लेना है खास, जानें क्यों?

Updated : Aug 10, 2020 19:16
|
Editorji News Desk

हम में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिनको हल्दी मिले दूध का टेस्ट अच्छा नहीं लगता होगा, लेकिन इसमें छिपे गुण कई बीमारियों को छूमंतर करने के लिए रामबाण हैं. दरअसल हल्दी में करक्यूमिन नामक एक तत्व मौजूद होता है जो बीमारियों से हमें बचाता है, लेकिन शायद आपको जानकार हैरानी होगी कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व को शरीर में पहुंचाने के लिए काली मिर्च बेहद कारगर है. काली मिर्च में पीपरिन नाम का तत्व होता है जो हल्दी के साथ मिलकर शरीर में करक्यूमिन के असर को और प्रभावी बना देता है. जानकारों का ऐसा दावा है कि काली मिर्च के साथ हल्दी मिलाकर लेने से करक्यूमिन 2000 प्रतिशत ज्यादा तेजी से शरीर को फायदा पहुंचता है.
हल्दी और काली मिर्च शरीर के दर्द को कम करते हैं खासकर, musculo-skeletal चोट से होने वाले दर्द पर सबसे ज्यादा असर करते हैं.
गर्म पानी में हल्दी, काली मिर्च और अदरक मिलाकर रोज सुबह पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. इससे शरीर का मोटापा कम होता है.
हल्दी और काली मिर्च जोड़ों में सूजन को कम करती है. इससे आर्थेराइटिस ठीक करने में भी मदद मिलती है.
हल्दी और काली मिर्च को मिलाकर खाने से शरीर में मौजूद कैंसर सेल से भी लड़ने में मदद मिलती है. इसका सबसे ज्यादा असर ल्यूकेमिया, गैस्ट्रिक, कोलोन और ब्रेस्ट कैंसर सेल पर होता है.
एक साथ खाई गई हल्दी और काली मिर्च आंतों में मौजूद पाचन क्रिया बढ़ाने वाले एंजाइम को बढ़ाती हैं. इससे खाना पचाने में मदद तो मिलती ही है साथ ही आंतों की सूजन भी कम होती है.

इन सबके बाद ये तो आप जान ही गए होंगे कि हल्दी और काली मिर्च का सेवन करना आपके लिए कितना फायदेमंद है...बस आपको ये याद रखना है कि हल्दी की मात्रा काली मिर्च के मुकाबले दोगुनी होनी चाहिए और किसी जानकर से मश्वरा कर ही इसका अनुपात बना कर लेना चाहिए.

TurmericTurmeric benefits

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी