ऑनलाइन विज्ञापन के दुरुपयोग के लिए तुर्की ने Google को $25 मिलियन का जुर्माना लगाया. तुर्की की रेग्युलेटरी बॉडीज ने गूगल पर ऑनलाइन सर्च सर्विस में अपने बाजार के प्रभुत्व का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. तुर्की सरकार की ओर से जारी एक बयान में प्रतियोगिता प्राधिकरण ने कहा कि Google और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक ने तुर्की कंपनियों के लिए खोजों में दिखाना मुश्किल कर दिया है. Google ने फिलहाल इस आरोप को अस्वीकार कर दिया है.