देश में जारी है कोरोना केसों की सुनामी, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.86 लाख केस

Updated : Apr 30, 2021 10:25
|
Editorji News Desk

तमाम कवायदों के बावजूद देश में कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार फुल स्पीड में जारी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक शुक्रवार सुबह बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 452 नए केस दर्ज किए गए जबकि 3498 मरीजों की मौत हुई.

ये लगातार नौवां दिन है जब देश में कोरोना के 3 लाख से ज्यादा केस आए हैं. चिंता की बात ये भी है कि देश में एक्टिव केस भी बेतहाशा बढ़ रहे हैं. शुक्रवार तक देश में इनकी संख्या बढ़कर 31 लाख 70 हजार 228 हो गई थी.

यह भी पढ़ें | कोरोना पर केन्द्र सरकार से SC के तीखे सवाल, पूछा- वैक्सीन की अलग-अलग कीमत क्यों?

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का आलम ये है कि अकेले भारत में हर दिन दुनिया के तकरीबन 40 फीसदी केस दर्ज किए जा रहे हैं. बहरहाल देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गई है जबकि 2 लाख 8 हजार 330 लोग इससे जिंदगी की जंग हार चुके हैं.

वैक्सीनेशन के मोर्चे पर ही देश में कुछ अच्छा हो रहा है. बुधवार को देश में 22 लाख 24 हजार 548 टीके लगे. इसे मिलाकर देश में अब तक 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं.

यह बह पढ़ें | मद्रास HC ने केंद्र सरकार को फटकारा, कहा- आप 14 महीनों तक क्या कर रहे थे

Corona Vaccinationcovid casescoronavirus

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?