अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण को लेकर चीन को फिर से घेरा है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि भारत (India) ने कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा तबाही झेली है. इस वैश्विक महामारी (Global Pandemic) के लिए चीन (China) जिम्मेदार है और उसे दुनिया को हर्जाना देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उसे अमेरिका (USA) को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए, यानी करीब करीब 75 लाख करोड़ रुपये. ट्रंप ने कहा कि वास्तव में कोरोना के कारण हर देश बर्बाद हुआ है. उन्होंने कोरोना को चीन वायरस और वुहान (Wuhan) वायरस करार दिया.
कोरोना की उत्पत्ति का पता लगाने पर जोर देते हुए ट्रंप ने कहा कि जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह ये पता लगाना है कि कोरोना वायरस कहां से आया, कैसे आया? निश्चित तौर पर चीन को मदद करनी चाहिए.