अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की लड़ाई अब कोर्ट की दहलीज पर जा पहुंची है. डॉनल्ड ट्रंप का कैंप मिशिगन और पेंसिल्वेनिया में मतगणना रोके जाने और विस्कॉन्सिन में रिकाउंटिंग किए जाने की कोर्ट से मांग की है. ट्रंप के कैपेन मैनेजर बिल स्टीन ने कहा है कि हमने मिशिगन कोर्ट ऑफ क्लेम में मुकदमा दर्ज किया है. स्टीन ने कहा कि हमने कोर्ट से पेंसिल्वेनिया और मिशिगन में मतगणना स्थल तक पहुंच देने की मांग भी की है. खुद ट्रंप ने भी ट्वीट करके कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव को पहले से ही नुकसान पहुंचाया जा चुका है. इस पर चर्चा होनी चाहिए. ट्रंप कैंप ने उन मतपत्रों की समीक्षा करने की भी मांग की है जिन्हें खोला और गिना गया था.