PM से TRS नेता का सवाल- कृषि बिल ऐतिहासिक तो किसान नाराज क्यों ?

Updated : Sep 21, 2020 23:13
|
Editorji News Desk

तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मोदी ने किसान बिल के पास होने को एक 'ऐतिहासिक क्षण' बताया था.  
राव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा- अगर किसान बिल का पास होना सही मायने में एक ऐतिहासिक क्षण है, तो कोई किसान जश्न क्यों नहीं मना रहा है, तो क्यों सरकारी की सहयोगी पार्टी के लोग इस्तीफा दे रहे हैं?
रामा राव ने ट्वीट करते हुए लिखा- पिछले हफ्ते जब तेलंगाना सरकार ने किसानों के हित वाला राजस्व विधेयक पारित किया था तो पूरे राज्य के किसानों में उत्साह था.  लेकिन केंद्र सरकार के किसान बिल के बाद तो पूरे देश के किसान प्रदर्शन कर रहे हैं.

पीएम मोदीकिसान बिलKTRकृषि बिलTRS

Recommended For You