BARC इंडिया ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले टॉप शोज की लिस्ट जारी की है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर टॉप 5 शोज की लिस्ट में कौन-कौन से शोज के नाम हैं
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस (Star Plus) के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein ) को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है. इस हफ्ते TRP की लिस्ट में ये शो अव्वल रहा है.
अनुपमा
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa)लगातार दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है. इस हफ्ते ये शो दूसरे पायदान पर है.
इमली
इस हफ्ते जो शो तीसरे पायदान पर रहा है वो है इमली ( Imlie ). फिलहाल इमली में काफी बड़ा ड्रामा चल रहा है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
साथ निभाना साथिया 2
इस हफ्ते TRP की लिस्ट में स्टार प्लस (Star Plus) का सीरियल साथ निभाना साथिया 2 ( Saath Nibhaana Saathiya 2 ) चौथे पायदान पर रहा.
इंडियन आइडल 12
सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12'(Indian Idol 12) टॉप 5 शोज की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. ये शो इस हफ्ते पांचवे पायदान पर रहा.