छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले टीवी शोज (Top 5 TV Shows TRP) की TRP रिपोर्ट में काफी बदलाव हुआ है. आइये देखते हैं इस हफ्ते टॉप-5 टीआरपी किस शो को जगह मिली है और कौन इससे बाहर हुआ है.
अनुपमां
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) स्टारर यह शो इस हफ्ते भी टीआरपी में नंबर वन पर है. दर्शकों के बीच इसका जलवा फिर से कायम हो गया है. बीते हफ्ते भी ये शो नंबर एक पर ही था.
गुम है किसी के प्यार में
दूसरे नंबर पर नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) शो है. 2020 में लॉन्च हुआ ये शो दर्शकों को तबसे खूब पसंद आ रहा है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टीवी का लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ((Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)) इस लिस्ट में इस बार तीसरे नंबर पर है। ये शो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता चला आ रहा है. हालांकि शो में दया भाभी के ना होने से इसकी टीआरपी पर असर पड़ता है, लेकिन इन दिनों शो की कहानी दर्शकों को बहुत मजेदार लग रही है.
'इमली'
चौथे नंबर पर गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani), संबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) और मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) स्टारर 'इमली' (Imlie) है. शो में आने वाले मजेदार ट्विस्ट इसे और रोमांचक बना रहे हैं.
सुपर डांसर चैप्टर 4/ इंडियन आइडल 12
शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु, गीता कपूर द्वारा जज किया जा रहा डांस रियलिटी शो Super Dancer Chapter 4 इस बार पांचवे स्थान पर है. वहीं सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) को भी लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है.