छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाले टीवी शोज (Top 5 TV Shows TRP) की TRP रिपोर्ट में काफी बदलाव हुआ है. आइये देखते हैं इस हफ्ते टॉप-5 टीआरपी किस शो को जगह मिली है और कौन इससे बाहर हुआ है.
अनुपमां
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) स्टारर यह शो इस हफ्ते भी टीआरपी में नंबर वन पर है. दर्शकों के बीच इसका जलवा फिर से कायम हो गया है. बीते हफ्ते भी ये शो नंबर एक पर ही था.
'गुम है किसी के प्यार में'
दूसरे नंबर पर नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) शो है. 2020 में लॉन्च हुआ ये शो दर्शकों को तबसे खूब पसंद आ रहा है.
'इमली'
तीसरे नंबर पर गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani), संबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) और मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) स्टारर 'इमली' (Imlie) है. शो में आने वाले मजेदार ट्विस्ट इसे और रोमांचक बना रहे हैं. वैसे ये शो कई हफ्तों से नंबर तीन पर अपनी पोजिशन कायम किए हुए है.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
इस बार टीआरपी की रिपोर्ट में बदलाव चौथे नंबर पर हुआ है. पिछले हफ्ते यह पोजिशन 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के पास थी, लेकिन इस बार ये शो इस लिस्ट से बाहर हो गया है. इस हफ्ते 'इंडियन आइडल 12' की जगह पॉप्युलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने ले ली है.
'सुपर डांसर चैप्टर 4'
इस बार टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर सरप्राइजिंग एंट्री हुई है और वह है डांस शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' (Super Dancer Chapter 4). इस रिएलिटी शो को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), गीता कपूर (Geeta Kapur) और अनुराग बसु (Anurag Basu) जज करते हैं.